सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में रिक्रिएट हुआ पुराने सीजन का आइकॉनिक सीन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने 25 साल पहले दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस सीरियल में कई आइकॉनिक सीन दर्शकों ने देखें, जो आज भी उनको याद हैं। इन्हीं सीन्स में से एक सबसे आइकॉनिक सीन को नए सीजन में रिक्रिएट किया गया है। इस रिक्रिएट सीन पर फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमाल के रिएक्शन दिए हैं।
तुलसी और मिहिर के बीच फिल्माया गया खास आइकॉनिक सीन
स्टारप्लस के इंस्टाग्राम पेज पर नए सीजन के एक एपिसोड का प्रोमो साझा किया गया। इसमें तुलसी के हाथ में सिंदूर की थाली है, वह चलती हुई आती है और अचानक पति मिहिर से टकरा जाती है। सारा सिंदूर मिहिर के ऊपर गिर जाता है। यह सीन पिछले सीजन के शुरुआती एपिसोड और मिहिर की वापसी वाले एपिसोड में भी देखने को मिला था। बैकग्राउंड में ‘राजा राम’ वाला म्यूजिक बजता है। यह सीन दर्शकों को आज भी याद है।
ये खबर भी पढ़ें:
Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने दो बार देखी 'F1', लिखा- 'डेली सोप हो या ब्रैड पिट की फिल्म, जुनून हर चीज को...'
पुरानी यादों में खो गए यूजर्स
जब फैंस ने तुलसी और मिहिर वाला आइकॉनिक सीन दोबारा देखा तो सोशल मीडिया पर कमेंट भी किया। एक यूजर लिखता है, ‘बहुत प्यारा सीन है। जिस तरह से यह सीन रिक्रिएट हुआ और उसमें फ्लैशबैक जोड़े गए हैं, साथ ही तुलसी और मिहिर की स्माइल कितनी प्यारी है।’ एक अन्य यूजर ने हार्ट इमोजी इस सीन के लिए बनाया। एक यूजर ने लिखा, ‘अरे, पुराना बैकग्राउंड म्यूजिक।’ साथ ही कुछ यूजर्स नंदिनी और करण को भी दोबारा साथ देखना चाहते हैं, इस बात की शिकायत भी वह मेकर्स से कर रहे हैं।
टीआरपी चार्ट में टॉप फाइव में बना हुआ है सीरियल
25 साल बाद स्मृति ईरानी के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने वापसी की। जब इस सीरियल ने वापसी की तो टीआरपी लिस्ट में पहले ही हफ्ते में टॉप पर जगह बनाई। 32वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इसको चौथा स्थान मिला है। यह टाॅप फाइव में बना हुआ है।