फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saba Khan: ‘बिग बॉस’ फेम सबा खान ने किया निकाह, दुल्हन बनीं एक्ट्रेस ने साझा की सोशल मीडिया पर तस्वीरें

Fri, 22 Aug 2025 06:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 12 fame Saba Khan: रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' में हिस्सा लेकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस सबा खान ने अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। अपने फैंस को निकाह की जानकारी दी है। साथ ही एक इमोशनल मैसेज भी साथ लिखा है। 

विज्ञापन
सबा खान ने किया निकाह - फोटो : इंस्टाग्राम@sabakhan_ks
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सबा खान को ‘बिग बॉस 12’ के कारण दर्शक आज भी पहचानते हैं। इस शो के कारण वह काफी चर्चा में बनी रही हैं। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने एक बिजनेस मैन वसीम नवाब से जोधपुर में निकाह कर लिया है। अपने निकाह की तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।  

विज्ञापन


सबा खान ने तस्वीरों संग लिखा इमोशनल मैसेज

इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करने के साथ ही एक इमोशनल मैसेज भी सबा खान ने लिखा है, ‘अल्हम्दुलिल्लाह, कुछ दुआएं चुपचाप अपनाई जाती हैं, जब तक कि दिल तैयार ना हो जाए। आज मैं पूरे भरोसे के साथ, अपनी निकाह की जर्नी आपके साथ साझा करती हूं। बिग बॉस में जिस लड़की को आपने सपोर्ट किया, जिसका हौसला बढ़ाया और जिसे प्यार दिया, वह अब जिंदगी के एक नए दौर की शुरुआत कर चुकी है। निकाह के इस पाक सफर की शुरुआत करते हुए आपकी दुआओं का इंतजार है।’ यूजर्स ने भी सबा खान के निकाह की तस्वीरों पर बधाई संदेश लिखे हैं। सबा के फैंस भी उनकी शादी की तस्वीरें देखकर खुश नजर आए। 
 

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: किसी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तो किसी ने परिवार से ही तोड़ा नाता; ‘BB19’ में दिखेंगे ये सेलेब्स

कौन है सबा खान के शौहर? 

विज्ञापन

सबा खान जोधपुर के एक नवाब परिवार की बहू बनी हैं। एक्ट्रेस के शौहर वसीम जोधपुर के एक नवाब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सबा की शादी बिल्कुल ट्रेडिशनल अंदाज में हुई। वह लाल शादी के जोड़े में खूब सारे सोने के गहने पहने नजर आईं। सबा की शादी में आदिल खान भी नजर आए जो राखी सावंत से शादी करके चर्चा में आए थे। बाद में आदिल खान ने राखी से तलाक ले लिया। वह सबा की शादी में इसलिए मौजूद थे क्योंकि सबा की बहन सोमी खान ने उन्होंने इस साल की शुरुआत में निकाह किया था। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें