फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roadies Winner XX: एल्विश यादव की टीम का मेंबर कुशल तंवर बना रोडीज का विनर, इनाम में जीती इतनी राशि

Sun, 01 Jun 2025 11:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रविवार को ‘रोडीज XX’ रियालिटी शाे का विनर एल्विश यादव की टीम का मेंबर कुशल तंवर बना है। अपने टीम मेंबर की जीत पर एल्विश बतौर गैंग लीडर काफी खुश हैं। 
विज्ञापन
एल्विश यादव की टीम का मेंबर कुशल बना रोडीज XX का विनर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशल तंवर ने ‘रोडीज XX’ रियालिटी शाे को जीत लिया है। इनाम में लगभग 10 लाख रुपये मिले हैं और एक बाइक भी मिली है। कुशल की जीत पर एल्विश ने उन्हें गले लगाया क्योंकि शो में वह उनकी टीम का ही मेंबर था। 

विज्ञापन


रोडीज के 20वें विनर हैं कुशल 
कुशल तंवर ‘रोडीज’ रियालिटी शो के 20वें विनर हैं। इस सीजन में वह एल्विश यादव की टीम में शामिल थे। इस शो को रणविजय होस्ट कर रहे थे। साथ ही नेहा धूपिया भी एक गैंग लीडर, मेंटर के तौर पर नजर आ रही थीं, उनकी टीम भी इस शो में मुकाबले में बनी हुई थी। 
 



मुश्किल भरा रहा शो का सफर 
कुशल तंवर की बात करें तो कुछ एपिसोड के बाद उन्हें टीम के मेंबर्स ने ही शो से बाहर कर दिया था। इसके बाद उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। अपने दमखम और लगन से कुशल ने खुद को साबित किया और ‘रोडीज XX’ के विनर बन गए। एल्विश भी कुशल के साथ एक खास तरह की बॉन्डिंग शेयर करते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Elvish Yadav: एल्विश यादव ने भी करण वीर मेहरा पर कसा तंज, पहलगाम हमले पर कविता करके ट्रोल हुए अभिनेता

एल्विश ने किया ट्वीट

विज्ञापन

अपने टीम मेंबर की जीत पर एल्विश यादव ने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट भी किया है। वह लिखते हैं, ‘जीत लिया, आपके प्यार और साथ के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। आप सभी के बिना अपने भाई गुल्लू (कुशल तंवर) के साथ ‘रोडीज डबल क्रॉस’ नहीं जीत पाता। आप लोगों से प्यार करता हूं।’ आगे एल्विश यादव ने हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें