दीपिका का इंस्टाग्राम पोस्ट
दीपिका कक्कड़ ने आज इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है कि उन्हें सेकेंड स्टेज का कैंसर हो गया है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा- 'जैसा कि आप सभी जानते हैं, पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की वजह से अस्पताल जाना और फिर पता लगाना कि ये लीवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है और फिर पता लगना कि ट्यूमर दूसरे स्टेज का घातक है।'
यह भी पढ़ें: Mission Impossible 8: 11वें दिन कैसी रही 'मिशन इंपॉसिबल 8' की कमाई, क्या 100 करोड़ कमा पाएगी टॉम की फिल्म
दीपिका की पोस्ट पर सेलेब्स का रिएक्शन
दीपिका कक्कड़ की गंभीर बीमारी को सुनने के बाद कई सेलेब्स ने पोस्ट कर दुआएं दी हैं। एक्ट्रेस अविका गोर ने लिखा, 'आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ दीदी', आरती सिंह ने लिखा, 'आप ठीक हो जाओंगे, प्रार्थनाएं आपके साथ हैं', टीना दत्ता ने लिखा, 'शीघ्र स्वस्थ हो जाओ।', एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा, 'मेरी सारी दुआएं दीपिका अल्लाह अच्छा हो, हाफिजॉ। अल्लाह आपको स्वस्थ रखे और आपको लम्बी उम्र प्रदान करे, आमीन।'