फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shakti Arora: कुंडली भाग्य के करण लूथरा ने खरीदी इतनी महंगी कार, रील लाइफ पत्नी प्रीता ने किया रिएक्ट

Sun, 02 Apr 2023 11:57 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शक्ति अरोड़ा ने हाल ही में नई कार ली है, जिसको लेकर उनकी को स्टार श्रद्धा आर्या ने रिएक्ट किया है। 
विज्ञापन
Shakti Arora -Shraddha Arya - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शक्ति अरोड़ा टीवी के जाने माने एक्टर हैं। वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उन्होंने कुंडली भाग्य में करण लूथरा का किरदार निभाया था। एक्टर को गाड़ियों का बहुत शौक है। उन्होंने हाल ही में अपने कार कलेक्शन में एक और गाड़ी को जोड़ा है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में एक नई गाड़ी खरीदी है। एक्टर की नई गाड़ी को देखकर उनकी ऑन स्क्रीन पत्नी प्रीता अरोड़ा यानी श्रद्धा आर्या ने भी रिएक्ट किया है। 

विज्ञापन

 

Shakti Arora - फोटो : सोशल मीडिया
शक्ति अरोड़ा ने खरीदी महंगी कार
दरअसल, कुंडली भाग्य से अपनी पहचान बना चुके एक्टर शक्ति अरोड़ा ने हाल ही में ब्रांड न्यू कार ली है। उन्होंने मर्सिडीज बेंज जीएलएस 400 डी 4 मैटिक कार खरीदी है। एक्टर की नई कार के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  इन तस्वीरों में एक्टर अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी, मां और पिता नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में एक्टर कार की चाभी लेते हुए नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में उनकी मां गाड़ी की पूजा कर रही हैं। एक्टर अपनी नई कार को खरीद कर काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि एक्टर की इस कार की कीमत 1.19 करोड़ है।
   
Ravi Kishan: नगमा संग अपने अफेयर पर रवि किशन ने वर्षों बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- लोगों ने फैलाई थी अफवाह
विज्ञापन

Shakti Arora - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा आर्या ने किया रिएक्ट
शक्ति अरोड़ा की नई गाड़ी खरीदने पर उनकी रील लाइफ पत्नी यानी श्रद्धा आर्या ने भी रिस्पॉन्स किया है। एक्ट्रेस ने शक्ति की गाड़ी के साथ तस्वीर को इंस्टाग्राम की स्टोरी पर साझा किया है। तस्वीर को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है-आपकी सेक्सी नई राइड के लिए बहुत शुभकामनाएं। आपको बता दें कि शक्ति अरोड़ा को आखिरी बार कुंडली भाग्य में देखा गया था। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने शो से अलविदा ली है।
ब्लू आउटफिट में कयामत ढातीं नजर आईं मौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें