फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harshad Arora: हर्षद अरोड़ा को नहीं है गर्लफ्रेंड अपर्णा से अलग होने का गम, कहा- वह फैसला सही था

Sun, 02 Apr 2023 09:52 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हर्षद बीते चार साल से अपर्णा के साथ रिश्ते में थे, उसके साथ ब्रेकअप को एक्टर ने सही फैसला बताया है।  
विज्ञापन
Harshad Arora-Aparna Kumar - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्षद अरोड़ा ने एक लंबे वक्त के बाद टीवी पर वापसी की है। वह इन दिनों टीवी शो गुम है किसी के प्यार में नजर आ रहे हैं। इस शो में वह डॉक्टर सत्या का किरदार निभा रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों, पर्सनल लाइफ और टीवी पर वापसी को लेकर बात की है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेकअप को लेकर भी बात की है। उन्होंने बताया कि वह एक्ट्रेस अपर्णा कुमार के साथ बीते चार साल से रिश्ते में थे, लेकिन कुछ कारणों के चलते वह रिश्ता टूट गया था। दोनों के अलग होने के बाद से उनके फैंस को भी काफी बुरा लगा था। इस बारे में हाल ही ने एक्टर ने बात की है। 

विज्ञापन

Harshad Arora-Aparna Kumar - फोटो : सोशल मीडिया
हर्षद ने कहा वो सही फैसला था
एक्टर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बात की है। उन्होंने अपने और अपर्णा के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। एक्टर ने बताया कि दोनों के बीच काफी ज्यादा डिफरेंस थे। उन्होंने कहा कि दोनों ही एक दूसरे से काफी अलग थे, जिसके कारण दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। हर्षद ने बताया कि कई बार आपके रिश्ते उस तरह से काम नहीं करते हैं, जिस तरह से आप सोचते हैं, जिसके कारण वह हमेशा के लिए नहीं रह पाते हैं। उन्होंने कहा कि अब मैं सिर्फ अपने करियर पर ध्यान देना चाहता हूं। ऐसे में मैं किसी को वक्त नहीं दे सकता या फिर रिलेशनशिप पर अपना समय नहीं दे सकता हूं। उन्होंने आगे कहा मुझे लगता है कि अलग होने का फैसला सबसे सही था। खासकर तब जब आपके हक में ही चीजें न काम कर रही हो। हम दोनों का रिश्ता बहुत खूबसूरत था और यह हम दोनों का ही फैसला था अलग होने का। 

Shahrukh Khan: अंबानी की पार्टी में झूम के नाचा पठान, शाहरुख संग रणवीर और वरुण ने भी किया जबरदस्त डांस
विज्ञापन

Harshad Arora - फोटो : सोशल मीडिया
चार वर्षों से थे साथ
वहीं, हर्षद की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अपर्णा ने भी इस बारे में बीते दिनों बात की थी और उन्होंने कहा था कि यह बहुत अच्छा है कि हम पूरी तरह से मूव ऑन कर रहे हैं। इन हालातों में कभी भी आपको पास्ट को लेकर बात नहीं करनी चाहिए, बस आगे के लिए सोचना चाहिए और मूव ऑन करना चाहिए। आपको बता दें कि दोनों ही कलाकार बीते चार वर्षों से एक रिलेशनशिप में थे। हालांकि पिछले साल मायावी मलिंग शो के दौरान हर्षद और अपर्णा का ब्रेकअप हो गया था, जिसने सभी को काफी हैरान कर दिया था। 

Celina Jaitly: सेलिना जेटली को रास नहीं आया ट्रांसजेंडर पर भद्दा कमेंट, ट्विटर यूजर की लगा दी क्लास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें