देविका अपने दादाजी और अभिनेता पंकज धीर की गोद में
- फोटो : Social media
दरअसल, हाल ही में माता-पिता बने कृतिका सेंगर और निकितिन धीर ने अपनी बेटी देविका के जन्म के आठ महीने बाद उनकी पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। आज उन्होंने देविका की तस्वीर उनके दादा पंकज धीर के साथ साझा की है। इस तस्वीर में देविका अपने दादाजी और अभिनेता पंकज धीर की गोद में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। देविका ने ब्लू रंग की ड्रेस पहन रखी है और ब्राउन कलर की कैप से उनका लुक और क्यूट बन गया है।
कृतिका सेंगर, निकितिन धीर
- फोटो : Social media
कृतिका और निकितिन ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'दादाजी की लाडली देविका।' देविका जब से पैदा हुई हैं, यह उनकी प्यारी तस्वीर है, जिसमें उनका चेहरा साफ साफ दिखाई दे रहा है। अब देविका की तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई है। फैंस देविका की सुंदरता और क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रही हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी कमेंट कर देविका पर प्यार बरसा रहे हैं। फैंस के साथ कई सेलेब्स का कहना है कि देविका बिल्कुल अपनी मां कृतिका जैसी सुंदर हैं।
South Stars 2023: साउथ सितारों के सामने शाहरुख की नई चुनौती, ये 10 कलाकार आजमाएंगे हिंदी पट्टी में किस्मत
कृतिका सेंगर, निकितिन धीर
- फोटो : Social media