फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 14: आसिम रियाज के बाद एक और प्रतियोगी ने खोया अपना आपा, शो में हुई जमकर गर्मागर्मी

Sun, 11 Aug 2024 04:06 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' एक बार फिर सुर्खियों में है। आसिम रियाज के बाद अब कृष्णा श्रॉफ को अपना आपा खोते देखा गया है। 

 
विज्ञापन
खतरों के खिलाड़ी 14 - फोटो : इंस्टाग्राम-@colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शेट्टी के जरिए होस्ट किए जाने वाले स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में आसिम रियाज की बहुचर्चित लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं, अब शो की एक और प्रतिभागी ने अपने साथी प्रतियोगियों पर हमला बोल दिया है। यह कोई और नहीं बल्कि जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ थीं। रियलिटी शो के नए एपिसोड में कृष्णा श्रॉफ की शालीन भनोट और निमृत कौर अहलूवालिया से बहस हो गई। कृष्णा पर अपनी सुविधानुसार स्टंट करने का आरोप लगने के बाद तीनों के बीच तनाव बढ़ गया। 

'खतरों के खिलाड़ी 14' में एक और तनातनी

'खतरों के खिलाड़ी 14' के हालिया एपिसोड में, रोहित शेट्टी ने कृष्णा और शालीन को आपस में तय करने के लिए कहा कि गशमीर महाजनी के खिलाफ रेड फंडा टास्क कौन करेगा। इसके बाद कृष्णा पीछे हट गईं और उन्होंने शालीन को स्टंट करने के लिए कहा। फिर, निर्माताओं ने टिड्डा स्टंट पेश किया, जहां रोहित ने गशमीर के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए आशीष, नियति और कृष्णा को चुना।

विज्ञापन

 

Gurucharan Singh: असित मोदी के साथ समझौता करने के लिए तैयार थीं जेनिफर मिस्त्री, गुरुचरण सिंह ने किया खुलासा

कृष्णा श्रॉफ का फूटा गुस्सा     

तीन में से दो को यह स्टंट करना था। कृष्णा ने फिर परफॉर्म करने से इनकार कर दिया और आशीष और नियति को स्टंट के लिए जाना पड़ा। इस समय, निमृत और शालीन ने कृष्णा से कहा कि उन्हें स्टंट करना चाहिए, क्योंकि वह पिछले स्टंट से पीछे हट गई थीं। हालांकि इससे कृष्णा चिढ़ गईं और गुस्से में बोलीं, 'आपको मुझे यह बताने की जरूरत नहीं है कि मुझे कौन सा स्टंट करना चाहिए और कौन सा नहीं।'

Akshay Kumar: कॉमेडी नहीं हिंसक है 'टॉम एंड जेरी', 'खेल खेल में' स्टार अक्षय कुमार ने दिया चौंकाने वाला बयान

रोहित शेट्टी का कृष्णा पर आरोप 

इसके बाद निमृत और शालीन ने उन पर पलटवार किया और यहां तक कि रोहित शेट्टी ने भी उन पर स्टंट से बचने का आरोप लगाया। कृष्णा ने तब एक वीडियो डायरी में अपनी निराशा व्यक्त की और कहा, 'मेरा दिमाग बहुत खराब है अभी। कोई और आपको नहीं जानता, केवल आप ही स्वयं को सबसे अच्छे से जानते हैं। हर तरफ से बहुत दबाव था और कार्य के बारे में सभी की अपनी-अपनी राय थी। सभी को लगा कि स्टंट आसान था। शायद यह उनके लिए आसान था, लेकिन मेरे लिए यह निश्चित रूप से आसान नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें