खतरों के खिलाड़ी 13 एक रोमांचक जंगल थीम वाले सीजन के साथ कलर्स पर वापस आ गया है। एक्शन मास्टर और इस शो के मेजबान रोहित शेट्टी साउथ अफ्रीका के केपटाउन के जंगलों में 14 कंटेस्टेंट के साहस की परीक्षा करेंगे।
जंगल में जिंदा रहना कोई आसान काम नहीं है, क्योंकि सबसे बड़ी चुनौती वहां के जानवर हैं, जिनसे आपको अपने डर को हराना है। लोगों के डर को नए स्तर पर ले जाते हुए भारत का स्टंट पर आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी नए रोमांच के साथ वापस आ गया है। खतरों के खिलाड़ी 13 एक रोमांचक जंगल थीम वाले सीजन के साथ कलर्स पर वापस आ गया है। एक्शन मास्टर और इस शो के मेजबान रोहित शेट्टी साउथ अफ्रीका के केपटाउन के जंगलों में 14 कंटेस्टेंट के साहस की परीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
कब होगा प्रसारित
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' का प्रीमियर 15 जुलाई को होगा और उसके बाद हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे इसे कलर्स टीवी पर देखा जाएगा। इस शो के हर सीजन बहुत पसंद किए गए हैं। इस सीजन में आप कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स को देखने वाले हैं, जो इससे पहले भी टीवी के कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। हर सीजन में इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियां शो में खरतनाक स्टंट करते नजर आते हैं। इस बार शो में आप शिव ठाकरे, रूही चतुर्वेदी, रोहिन रॉय, अंजलि आनंद, रैपर डिनो जेम्स, डेजी शाह, रश्मीत कौर, नायरा बनर्जी, अंजुम फकीह, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, सुंदुस मौफकीर, अर्जित तनेजा और शीजान खान को स्टंट करते हुए देखा जाएगा।
रोमांचक होगा सीजन 13
प्रीमियर वीक में दर्शकों को बहुत मजा आने वाला है, क्योंकि रोहित शेट्टी हेलीकॉप्टर से एंट्री करेंगे। हेलीकॉप्टर का रोमांचक नजारा 14 प्रतियोगियों के लिए एक चुनौती बन जाएगा। उन्हें हेलिकॉप्टर से बंधी रस्सी से लटके विशाल कार्गो बैग को झील में डुबोने का काम सौंपा जाएगा। इस संबंध में रोहित शेट्टी कहते हैं, अब तक मिले प्यार के आधार पर यह शो अपने 13वें संस्करण में पहुंच गया है। इस सीजन में स्टंट के साथ प्रतियोगियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा जो पहले कभी भारतीय टेलीविजन पर नहीं देखा गया है।