हिंदी और गुजराती सीरियल्स और शोज में अभिनय करने वाले अभिनेता रसिक दवे का शुक्रवार रात 8 बजे निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किडनी खराब होने की वजह से अभिनेता ने मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली। बता दें कि रसिक दवे को ‘महाभारत’ के कैरेक्टर ‘नंद’ के लिए जाना जाता था। हालांकि, उन्होंने इसके अलावा कई 'संस्कार धरोहर अपनों की', 'सीआईडी', 'कृष्णा' जैसे कई लोकप्रिय टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सारे गुजराती नाटकों, गुजराती फिल्मों और कई सारे सीरियल्स में भी काम किया था।