फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC: एक सवाल के कारण अमिताभ बच्चन को मांगनी पड़ी थी माफी, शो बायकॉट करने तक की हुई थी मांग

Wed, 25 Aug 2021 07:29 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पॉपुलर क्विज रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 13वां सीजन शुरू हो चुका है। बीते 21 सालों से कई कंटेस्टेंट्स इस शो से जरिए लखपति बने हैं। वहीं, कुछ ऐसे में भी हैं जिन्हे करोड़पति बनने का मौका मिला। यह शो पिछले कई सालों से लोगों की पसंद बना हुआ है। हालांकि, कई बार शो विवादों के चलते चर्चा में भी रहा। ऐसा ही एक विवाद साल 2019 में भी देखने को मिला था। यह विवाद बाद में इतना बढ़ गया था कि अमिताभ बच्चन को इसके लिए माफी तक मांगनी पड़ी थी। 

छत्रपति शिवाजी के अपमान पर भड़के थे लोग

साल 2019 में केबीसी के एक एपिसोड को होस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ा एक सवाल पूछा। इस सवाल में अमिताभ ने पूछा था- इनमें से कौन से शासक मुगल सम्राट औरंगजेब के समकालीन थे? जवाब के लिए महाराणा प्रताप, राणा सांगा, महाराजा रणजीत सिंह और शिवाजी के ऑप्शन दिए गए। इस एपिसोड के ऑन एयर होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने छत्रपति शिवाजी को सिर्फ शिवाजी कहना उनका अपमान बताया। इस का विरोध करते हुए लोगों ने ट्विटर पर #BoycottSonyTv ट्रेंड चलाया था।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी टीवी को मांगनी पड़ी थी माफी 

सवाल पर हुए विवाद को देखते हुए सोनी टीवी को बाद में माफी मांगनी पड़ी थी। माफी मांगते हुए सोनी टीवी ने बयान जारी कर कहा था कि 'कौन बनेगा करोड़पति के शो में असावधानी से छत्रपति शिवाजी महाराज का एक त्रुटिपूर्ण संदर्भ दे दिया गया था। इस बारे में हम खेद प्रकट करते हैं।' वहीं, बॉलीवुड के मेगास्टार बिग बी ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था, ' हमारा इरादा अपमान करने का बिल्कुल भी नहीं था...अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो हम माफी चाहते हैं।’ 

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हॉटसीट से खेल जारी करेंगी श्रीलेखा

केबीसी के पिछले एपिसोड में कटक ओडिशा की स्वाति श्रीलेखा हॉटसीट पर बैठीं हैं। 50 साल की स्वाति एक प्राइवेट स्कूल में इंग्लिश की टीचर हैं। वह पिछले 28 साल से बच्चों को पढ़ा रही हैं। स्वाति को खाना खासकर समोसा बेहद पसंद है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्वाति 20 हजार रुपये जीत चुकी हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें