कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर जाने का सपना उन सभी लोगों का होता है जो इस शो को पसंद करते हैं। हाल ही में केबीसी के शुक्रवार को आए एपिसोड में गुजरात के अमरेली से आए विनोद बाबूभाई सगाठिया ने शो में हिस्सा लिया। उन्होंने वहां बैठे दर्शकों को अपने इंट्रोडक्शन और डांस से एंटरटेन किया। अमिताभ बच्चन भी उनसे काफी प्रभावित हुए और कहा कि विनोद अब हॉट सीट नहीं छोड़ेंगे। इस पर विनोद ने एक ऐसी बात का खुलासा किया जिसे सुन सब दंग रह गए।