फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 14: केबीसी 14 में पहुंचे कार्तिक आर्यन के हमशक्ल, जवाब सुनकर अमिताभ बच्चन भी रह गए हैरान

Sat, 19 Nov 2022 05:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस कंटेस्टेंट का नाम वैभव रेखी है। एपिसोड से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में अमिताभ वैभव से कार्तिक आर्यन से जुड़ा सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
वैभव रेखी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन का गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 14 इन दिनों काफी सुर्खियों में है। नए सीजन में इस बार एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट पहुंच रहे हैं जिनके बारे में जानकर महानायक भी हैरान रह जा रहे हैं। 14वें सीजन के ताजा एपिसोड में इस बार कार्तिक आर्यन के हमशक्ल हॉट सीट पर बैठे नजर आने वाले हैं। इस कंटेस्टेंट का नाम वैभव रेखी है। एपिसोड से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में अमिताभ वैभव से कार्तिक आर्यन से जुड़ा सवाल पूछते नजर आते हैं।
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: फैंस के बीच अपने ही बॉडीगार्ड पर फूटा शहनाज गिल का गुस्सा, चिल्लाकर पूछा- क्या समस्या है?
 

वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव कार्तिक आर्यन के अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। इस दौरान अमिताभ वैभव से पूछते हैं कि कार्तिक आर्यन की फीमेल फॉलोइंग काफी ज्यादा है और आपकी? इस पर वैभव कहते हैं कि मेरी भी फैन फॉलोइंग ठीक ठाक है। लेकिन उनका गोल पहले सी ही फिक्स है।' उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट जाती है। इस प्रोमो वीडियो को सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, 'हम दुआ करते हैं कि आप जल्द ही सात समंदर पार जाएं और आपको आपका गोल मिल जाए।'
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ऊंचाई' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। इससे पहले सूरज कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। फिल्म में अमिताभ के अलावा अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, डैनी  डेंग्जोंग्पा और परिणीति चोपड़ा भी हैं। वहीं कार्तिक आर्यन की बात करें तो एक्टर जल्द ही फिल्म 'फ्रेडी' में नजर आने वाले हैं। इससे पहले कार्तिक 'भूल भुलैया 2' में दिखे थे जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
Daya Shankar Pandey: ‘रामू ने ठुकरा दी आमिर खान की सिफारिश, आशुतोष की ‘पहला नशा’ में सीन कटा तो बहुत रोया...’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें