फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 14: केबीसी को मिला सीजन का दूसरा करोड़पति! 7.5 करोड़ के सवाल का जवाब देकर शाश्वत गोयल ने जीती इतनी धनराशि

Tue, 04 Oct 2022 08:48 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कौन बनेगा करोड़पति 14 का हाल ही में एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में हॉट सीट पर दिल्ली के शाश्वत गोयल बैठे नजर आ रहे हैं। शाश्वत एक करोड़ के सवाल का जवाब दे चुके हैं और अब 7.5 करोड़ के लिए खेल रहे हैं।
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति 14 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कौन बनेगा करोड़पति' एक ऐसा शो है, जो लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही उनके ज्ञान को भी बढ़ाता है। ऐसे में लोग शो को देखना काफी पसंद करते हैं। हर साल शो में देश के अलग-अलग कोने से लोग अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठ करोड़पति बनने के लिए सवालों के जवाब देते हैं। 'केबीसा 14' को महाराष्ट्र के कोल्हापुर की कविता चावला के रूप में अपना पहला करोड़पति मिला था। वहीं, अब लग रहा है कि शो को दूसरा करोड़पति भी जल्द मिलने वाला है।

विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में हॉट सीट पर दिल्ली के शाश्वत गोयल बैठे नजर आ रहे हैं। शाश्वत एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दे चुके हैं और अब 7.5 करोड़ के लिए खेल रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या शाश्वत 7.5 करोड़ के सवाल का सही जवाब दे पाएंगे। अगर ऐसा होता है तो वह इतिहास रच देंगे और शो के पहले 7.5 करोड़ जीतने वाले कंटेस्टेंट बन जाएंगे।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में अपनी स्वीमिंग से अब्दु रोजिक ने बनाया सबको दीवाना, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो
 
विज्ञापन

हालांकि अगर शाश्वत गोयल का जवाब सही नहीं रहता है, तो वह एक करोड़ की धनराशि भी घर नहीं ले जा पाएंगे। वह शो के आखिरी पड़ाव से सीधे धन अमृत पड़ाव पर आ जाएंगे और 75 लाख रुपये लेकर घर जाएंगे। बता दें कि यह एपिसोड 10 अक्तूबर को टीवी पर आएगा। वहीं, शाश्वत की बात करें तो वह दिल्ली के रहने वाले हैं और एक ई-कॉमर्स कंपनी में स्ट्रेटेजी मैनेजर हैं। 

Adipurush Teaser Record: ‘आदिपुरुष’ ने बनाया 100 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड, सिर्फ हिंदी में ही मिल गए इतने व्यूज

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें