फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pavitra Punia-Eijaz Khan: पवित्रा पुनिया ने एजाज खान से कर ली सगाई? रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं अभिनेत्री

Tue, 04 Oct 2022 03:27 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पवित्रा पुनिया की इंस्टाग्राम स्टोरी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनकी पोस्ट देख लोगों ने उनकी सगाई की अटकलें लगाना शुरू कर दिया है। यहां देखें पोस्ट...
विज्ञापन
एजाज खान - पवित्रा पुनिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे पर्दे के पॉपुलर कपल एजाज खान और पवित्रा पुनिया अक्सर अपने रिश्ते की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बिग बॉस के 14वें सीजन से शुरू हुई इस प्रेम कहानी का हर कोई गवाह रहा है। यही कारण है कि दोनों के फैंस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच पवित्रा पुनिया की इंस्टाग्राम स्टोरी ने सबको हैरान कर दिया है। अभिनेत्री अपनी पोस्ट के जरिए सगाई के संकेत दिए हैं। Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा संग किसिंग सीन पर छलका रश्मिका मंदाना का दर्द, बोलीं- रोती रहती थीं

विज्ञापन

पवित्रा पुनिया अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में हीरे की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। पवित्रा के कैप्शन से कुछ समझ नहीं आ रहा है, लेकिन उनके चेहरे की खुशी बता रही है कि यह इंगेजमेंट रिंग ही है। इतना ही नहीं पवित्रा की इस तस्वीर को देखकर यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड एजाज खान संग गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। हालांकि, न ही पवित्रा की तरफ से और न ही एजाज की तरफ से इस पर कोई बयान सामने आया है। Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: लखनऊ में दिखा ऋचा-अली का अवधी अंदाज, रॉयल लुक में लूट ली महफिल
विज्ञापन

बता दें कि एजाज और पवित्रा के रिश्ते की शुरुआत बिग बॉस में हुई थी। लेकिन, घर में हुई तमाम लड़ाइयों की वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई और दोनों अलग हो गए। हालांकि, घर से बाहर निकलने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जाना और लिव इन में रहने का निर्णय लिया है।  The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के साथ 11 कॉमेडियन राजू को देंगे श्रद्धांजलि, हंसते हंसते नम हुईं सबकी आंखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें