फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा तन्ना और स्मृति ईरानी का रीयूनियन, प्रेग्नेंसी के बीच पुरानी सह-कलाकार से मिलीं अभिनेत्री

Tue, 16 Jun 2026 10:13 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karishma Tanna Reunion With Smriti Irani: करिश्मा तन्ना ने टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की लीड स्टार स्मृति ईरानी से मुलाकात की। इस खास मुलाकात की तस्वीरें दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है।
विज्ञापन
करिश्मा तन्ना और स्मृति ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के लिए हाल ही में एक बेहद भावुक और यादगार पल आया, जब उनकी मुलाकात टीवी के मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की अपनी सह-कलाकार स्मृति ईरानी से हुई। इस सुपरहिट शो में स्मृति ने 'तुलसी' और करिश्मा ने 'इंदिरा' का किरदार निभाया था। जल्द ही मां बनने वाली करिश्मा ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

विज्ञापन

दिल छू लेने वाला मैसेज
इन तस्वीरों में करिश्मा ग्रे टॉप और ब्लैक पैंट में दिख रही हैं, वहीं स्मृति ईरानी लाल कुर्ते में उन्हें प्यार से गले लगाती नजर आ रही हैं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए करिश्मा ने लिखा, 'इस शो से ही मेरा सफर शुरू हुआ था और आज इतने साल बाद हम यहां हैं।'

करिश्मा ने आगे लिखा, 'ऐसा लग रहा है जैसे एक पूरा सर्कल पूरा हो गया। थैंक यू स्मृति ईरानी, यह मुलाकात वाकई बहुत खास थी।' इन तस्वीरों में करिश्मा के पति वरुण बंगेरा और उनके परिवार के बाकी सदस्य भी स्मृति के साथ नजर आ रहे हैं।'

स्मृति ईरानी ने लिखा करिश्मा के लिए भावुक संदेश
स्मृति ईरानी ने करिश्मा तन्ना के साथ इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की और लिखा, 'एक बच्ची मां बनने वाली है। मेरे दिल में आज भी उस दुबली-पतली लड़की की यादें ताजा हैं, जो टीवी स्टूडियो के गलियारों में घूमती रहती थी। उसे खुद नहीं पता था कि वह आगे चलकर कितनी शानदार महिला बनेगी।'

स्मृति ने आगे लिखा, 'भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें, तन्ना। तुम्हारी मां बनने का यह सफर खुशियों, हंसी, अच्छे स्वास्थ्य और ढेर सारे प्यार से भरा हो। जिंदगी का एक नया रूप तुम्हारा इंतजार कर रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि तुम एक बेहतरीन मां बनोगी।'

करिश्मा और स्मृति का करियर
करिश्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2001 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो से ही की थी। इसके बाद उन्होंने 'विरासत', 'अदालत', 'एफआईआर' और 'नागिन 3' जैसे कई टीवी शोज में काम किया।

उन्हें आखिरी बार हंसल मेहता की वेब सीरीज 'स्कूप' में देखा गया था, जहां उनके काम की काफी तारीफ हुई। इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ, स्मृति ईरानी ने भी एक लंबे समय के बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के जरिए टीवी पर वापसी की है।
विज्ञापन

शादी और गोद भराई
करिश्मा तन्ना ने साल 2022 में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से मुंबई में शादी की थी। इसी साल अप्रैल में इस जोड़े ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थी कि वे अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। मई के महीने में करिश्मा की गोद भराई की रस्म हुई, जो पूरी तरह से दक्षिण भारतीय 'तुलु' रीति-रिवाज से की गई थी।

करिश्मा ने अपनी गोद भराई की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि यह दिन उनके लिए किसी सपने जैसा था। उनकी सास ने उन्हें पारंपरिक तरीके से साड़ी पहनाई और परिवार के सभी बड़ों ने मिलकर आने वाले बच्चे को आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें: बॉबी देओल ने बेटे आर्यमन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की खास तस्वीर; लिखा- 'लव यू मोस्ट'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें