फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सह-कलाकार ने किया था संचिता उगले को परेशान? दिवंगत अभिनेत्री की सहेली का चौंकाने वाला दावा; लगाए ये आरोप

Tue, 16 Jun 2026 11:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanchita Ugale Death: 'कुमकुम भाग्य' फेम अभिनेत्री संचिता उगले नहीं रहीं। उन्होंने 14 जून की शाम आत्महत्या कर जान दे दी। उनकी मौत के मामले की जांच जारी है। इस बीच संचिता की सहेली और अभिनेत्री इंद्राक्षी कांजीलाल ने चौंकाने वाला दावा किया है।
विज्ञापन
संचिता उगले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कुमकुम भाग्य' और 'छावा' से लोकप्रियता हासिल करने वाली युवा अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले में एक चौंकाने दावा किया गया है। यह दावा संचिता की दोस्त और अभिनेत्री इंद्राक्षी कांजीलाल ने किया है। इंद्राक्षी का दावा है कि संचिता को उनके शो 'साजन घर' के को-स्टार ने परेशान किया था।

विज्ञापन

संचिता उगले - फोटो : इंस्टाग्राम@sanchita_ugale
इंद्राक्षी ने लगाए गंभीर आरोप
संचिता उगले को शो 'साजन घर' में पूजा की भूमिका में देखा गया था। संचिता की मौत के मामले में जहां अलग-अलग एंगल से जांच जारी है, इस बीच इंद्राक्षी ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। इंद्राक्षी ने कहा कि 'साजन घर' शो के दौरान संचिता परेशान थीं। इंद्राक्षी ने टेलीचक्कर से बात करते हुए संचिता के को-एक्टर पर उनके साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप भी लगाया है।

कौन थीं संचिता उगले - फोटो : इंस्टाग्राम
संचिता की निजी जिंदगी पर कही ये बात
इसके अलावा इंद्राक्षी ने उनके को-एक्टर के वो दावे भी खारिज कर दिए जिनमें कहा गया था कि संचिता अपने पुराने रिश्ते की वजह से मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। इंद्राक्षी ने कहा कि वो अपने को-एक्टर की बातों से बहुत हैरान और दुखी थीं।
इंद्राक्षी ने तर्क दिया कि वह को-एक्टर उनके इतने करीबी नहीं थे कि संचिता की पर्सनल लाइफ पर कोई टिप्पणी कर सकें। बता दें कि संचिता के निधन के बाद इसी को-एक्टर के साथ उनके लिंकअप की खबरें सामने आईं।
इस को-एक्टर ने भी टेलीचक्कर से बातचीत में सफाई देते हुए कहा कि वे उनके साथ रिलेशनशिप में नहीं थे, बल्कि संचिता का किसी और से रिलेशन था। उनका ब्रेकअप हुआ था और इस वजह से परेशान थीं। 
विज्ञापन

को-एक्टर ने लिए थे संचिता से पैसे?
इंद्राक्षी ने कहा, 'इस को-एक्टर ने शायद संचिता से पैसे उधार लिए थे और बाद में उनके साथ बुरा बर्ताव किया। जब संचिता ने उनसे पैसे वापस मांगे, तो वह भड़क गए, उन्होंने संचिता को बेइज्जत किया और यहां तक कि उन्हें मारने की धमकी भी दी। मेरे पास उनकी बातचीत के स्क्रीनशॉट हैं, जिनमें एक्टर ने गलत भाषा का इस्तेमाल किया और संचिता का अपमान किया'।

संचिता ने शिकायत के बाद छोड़ा शो
इंद्राक्षी का कहना है कि शो 'साजन घर' के दौरान यह को-एक्टर संचिता को मानसिक रूप से परेशान किया करते थे। दिवंगत अभिनेत्री ने इसकी शिकायत हेड से की भी थी। मगर, उन्हें समझ में आ गया था कि कुछ नहीं बदलने वाला। इसके बाद संचिता ने यह शो छोड़ दिया था। इस बीच एक चैट भी वायरल हो रही है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें