सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के लीड एक्टर करण पटेल असल जिंदगी में जल्द ही पिता बनने वाले थे लेकिन अब एक दुखद खबर है। करण की पत्नी अंकिता भार्गव के पिता अभय भार्गव ने मीडिया को बताया है कि अंकिता का मिसकैरेज 'गर्भपात' हो गया है।
उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। बस यही बताया कि अंकिता अब बेहतर महसूस कर रही हैं। खबर की मानें तो हाल ही में हुए एक टेलीविजन अवॉर्ड समारोह के बाद यह दुर्घटना घटी।
समारोह में अंकिता भी करण के साथ गई थीं। दोनों ने तीन साल पहले शादी की थी। उनकी मुलाकात अंकिता के ही घर में हुई एक पार्टी में हुई थी। इनको नजदीक लाने का श्रेय एक्टर अली गोनी को जाता है जो सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में करण के भाई बने हैं। वहीं ये भी बता दें कि सीरियल में अंकिता के पिता अभय भार्गव करण के ससुर का किरदार निभा रहे हैं।