टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 15 खत्म हो गया है। इस शो ने टीवी इंडस्ट्री को एक और कपल दिया। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस के सीजन 15 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे और शो के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कई बार शो में रोमांटिक होते हुए नजर आ चुके हैं। खास बात ये है कि तेजस्वी और करण के रिश्ते को दोनों के परिवार ने भी मंजूरी दे दी है। करण के पिता ने तेजस्वी को परिवार का दिल कहा था। वहीं, अब शो से बाहर आने के बाद दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। ये बात खुद करण कुंद्रा के पापा ने कही है।