फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश के साथ डेट नाइट पर गए करण कुंद्रा, सरेआम किया किस

Mon, 04 Aug 2025 03:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Kundra: लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने अपनी शानदार आउटडोर तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इन तस्वीरों और वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब दिखीं।
विज्ञापन
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

"सेलिब्रिटी मास्टरशेफ" में दूसरी रनर-अप रहीं तेजस्वी प्रकाश और एक्टर करण कुंद्रा ने आज सोमवार को अपनी कुछ शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में करण और तेजस्वी एक-दूजे की आंखों में खोए और किस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

 

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash
करण कुंद्रा का पोस्ट
इन शानदार तस्वीरों में करण कुंद्रा ऑल इन ब्लैक लुक में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं तेजस्वी प्रकाश ने ब्लू डेनिम जींस और ग्रीन रंग की चेक शर्ट पहनी हुई है। दोनों का रफ-टफ लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस शानदार तस्वीरों और वीडियो के साथ करण ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी तरह की डेट नाइट।'

तेजस्वी प्रकाश का करियर
तेजस्वी प्रकाश ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2012 में टीवी शो 2612 में 'रश्मि भार्गव' की भूमिका से की। 2013 में वे 'संस्कार - धरोहर अपनों की' में धारा वैष्णव के किरदार में जय सोनी के साथ नजर आईं। 2015 से 2016 तक उन्होंने 'स्वरागिनी - जोड़े रिश्तों के सुर' में रागिनी माहेश्वरी का मुख्य किरदार निभाया। 2017 में वे 'पहरेदार पिया की' में दिखीं और बाद में इसके अगले शो 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' में दीया सिंह की भूमिका निभाई। 2018 में उन्होंने 'कर्ण संगिनी' में उरुवी का किरदार निभाया। इसके बाद 'नागिन 6' में वे प्रथा गुजराल के रूप में एक इच्छाधारी नागिन के किरदार में दिखीं।
 
विज्ञापन

करण कुंद्रा से मुलाकात
तेजस्वी ने बिग बॉस 15 में हिस्सा लिया और इस शो की विजेता बनीं। इस शो के दौरान उनकी मुलाकात करण कुंद्रा से हुई, जो कथित तौर पर अब उनके बॉयफ्रेंड हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज में उनका एक-दूजे के प्रति प्यार साफ झलका है।

यह भी पढ़ें: Jatadhara: सोनाक्षी सिन्हा के बाद सामने आया सुधीर बाबू का लुक, जानें कब रिलीज होगा 'जटाधरा' का टीजर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें