फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे ने शेयर किया पति विक्की के जन्मदिन का खास वीडियो, पार्टी में नजर आए कई सितारे

Mon, 04 Aug 2025 12:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: अंकिता लोखंडे ने आज सोशल मीडिय हैंडल पर पति विक्की जैन के जन्मदिन का एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कई सेलेब्स पार्टी में डांस करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टीवी जगत की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। अंकिता ने कुछ देर पहले आज सोमवार को पति विक्की जैन के जन्मदिन का एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इस वीडियो में टीवी जगत की कई मशहूर हस्तियां डांस और पार्टी एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

 

अंकिता ने शेयर किया खास वीडियो
1 अगस्त को विक्की जैन ने अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर विक्की और उनकी पत्नी अंकिता लोखंडे ने अपने दोस्तों संग जमकर पार्टी की। इस खास पार्टी का एक शानदार वीडियो अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में निया शर्मा, ईशा मालवीय, मनीषा रानी, शालीन भनोट और समर्थ जुरैल के अलावा भी कई टीवी स्टार्स विक्की के बर्थडे का जश्न मनाते नजर आए। सभी ने पार्टी को खूब एंजॉय किया और जमकर डांस किया।

अंकिता का पोस्ट    
अंकिता ने इंस्टाग्राम पर पति विक्की जैन के जन्मदिन का शानदार वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'विक्की का जन्मदिन है, इसलिए- पार्टी तो बनती है। ये रही यादें बनाने और अपने पसंदीदा लोगों के साथ बेहतरीन पार्टियां करने की एक झलक। प्यारी शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया, पार्टी में आने वाले सभी लोगों का और जो नहीं आ सके, खैर! आपकी बहुत याद आई।'

विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
सेलेब्स ने विक्की जैन की पार्टी में जमकर मस्ती की और फैंस ने जमकर बधाई दी। रैपर और गायक खानजादी ने लिखा, 'सर्वश्रेष्ठ' और साथ ही लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। एक फैन ने लिखा, 'खानजादी रियल लाइफ की हीरोइन', एक फैन ने लिखा, 'क्या पार्टी है भाई', एक फैन ने लिखा, 'विक्की भैया जी के जन्मदिन की पार्टी का जश्न बहुत ही शानदार रहा, पार्टी का भरपूर आनंद लें', एक फैन ने लिखा, 'खानजादी बहुत खूबसूरत लग रही हैं', एक फैन ने लिखा, 'आप सभी बहुत सुंदर, हैंडसम और खुश दिख रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने दो बार देखी 'F1', लिखा- 'डेली सोप हो या ब्रैड पिट की फिल्म, जुनून हर चीज को...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें