फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' के अगले सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सीजन को टीवी पर प्रसारित होने में तो अभी वक्त है लेकिन शो का पहला प्रोमो फैंस को राहत देने के लिए काफी है। ये नया प्रोमो कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
Adding more fizz to your festive season! @BiggBoss with @BeingSalmanKhan. Presented by @iamappyfizz, Powered by @oppomobileindia @ColorsTV pic.twitter.com/gGe8JHb5UV
— Raj Nayak (@rajcheerfull) August 18, 2017
हर बार की तरह इस सीजन का प्रोमो भी काफी मजेदार है। सलमान के मस्तमौला अंदाज से इस सीजन का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस बार 'बिग बॉस' का घर दो हिस्सों में बंटा होगा और प्रतिभागियों को पड़ोसियों की तरह रहना होगा। 'बिग बॉस' का लोगो भी इस बार शो की थीम को ध्यान में रखते हुए दो हिस्सों में बंटा हुआ है।
पढ़ें: ढिंचैक पूजा से गोपी बहू तक, ये चेहरे 'बिग बॉस-11' में मचाएंगे धमाल, देखें लिस्ट
शो के होस्ट पर काफी समय से सस्पेंस बना हुआ था। कभी खबरें आ रहीं थीं कि सलमान की जगब अक्षय इसे होस्ट करेंगे तो कभी रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा था। इस प्रोमो ने इन सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। शो के कंटेस्टेंट की बात करें तो इस बार टीवी की गोपी बहू यानि देवोलीना भट्टाचार्य से लेकर ढिंचैक पूजा तक दिखाई दे सकती हैं। शाहिद अफरीदी से अपने अफेयर को लेकर चर्चा में आईं मॉडल और एक्ट्रेस अर्शी खान भी इस बार शो में दिखाई दे सकती हैं।