फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इन्हीं में से एक वजह कपिल शर्मा का शो है। आए दिन सेलेब्स की तस्वीरें साझा करने वाले कपिल ने आज कुछ अपनी फोटो साझा की हैं। इन तस्वीरों के जरिए कपिल शर्मा अपना म्यूजिक की प्रति प्यार दिखा रहे हैं। दरअसल, साझा की गई तस्वीरों में एथनिक कपड़े पहने कपिल शर्मा हारमोनियम पर अपने हाथ आजमाते नजर आ रहे हैं। उनकी यह तस्वीरें 'द कपिल शर्मा शो' के सेट की हैं।
Aashika Bhatia: क्या आशिका भाटिया ने छोड़ा ग्लैमरस वर्ल्ड का मोह? 'मोटी-भैंस' कहकर लोगों ने किया था ट्रोल
इस कोई शक नहीं है कि कपिल शर्मा बहुत ही अच्छे कॉमेडियन हैं,लेकिन वह उसके साथ-साथ अच्छे सिंगर भी हैं। उनका सिंगिंग के लिए प्यार काफी पुराना है और अक्सर हमारे सामने आता भी रहता है। ऐसे में एक बार फिर म्यूजिक की तरफ अपना प्यार दिखाते हुए कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ये तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'कभी-कभी म्यूजिक ही एकमात्र दवा होती है, जिसकी दिल और आत्मा को जरूरत होती है।' कपिल की इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस को कपिल के हर अंदाज की तरह ही यह भी बेहद पसंद आ रहा है।
Uunchai Celebs Review: ‘ऊंचाई’ देख अपने आंसू नहीं रोक पाए सितारे, निर्देशक और सितारों की तारीफों के बांधे पुल
आपको बता दें कपिल शर्मा जल्द ही फिल्म 'ज्विगाटो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कपिल शर्मा एक डिलीवरी बॉय की भूमिका निभा रहे हैं। पिछले दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक बिल्डिंग से होती है, जहां डिलीवरी ब्वॉय बने कपिल पिज्जा लेकर पहुंचते हैं। लेकिन शुरुआत में ही एक सीन आता है, जिसमें दिखाया गया है कि बिल्डिंग में लिफ्ट का इस्तेमाल करना डिलीवरी ब्वॉय के लिए मना है और इसी वजह से वह सीढ़ियों का इस्तेमाल करके ऊपर जाते हैं। इस सीन के जरिए डिलीवरी ब्वॉय की परेशानियों का जिक्र किया गया है।
Mala Sinha: चार दशक तक बॉलीवुड पर राज करने वाली माला सिन्हा 'नाक' के कारण हुई थीं रिजेक्ट, फिर यूं पलटी किस्मत