कपिल शर्मा लगातार सुर्खिया में बने हुए है। अभी उनकी शादी की चर्चा खत्म भी नही हुई थी कि अब सुनील ग्रोवर से लड़ाई को लेकर वो चर्चा का विषय बन गए। मामला है कपिल शर्मा और उनके सोनी पर प्रसारित होने वाले शो 'द कपिल शर्मा शो' की टीम के स्दस्य सुनील ग्रोवर के बीच हुई लड़ाई का।
मामला गर्माता देख कपिल शर्मा ने मीडिया से बातचीत कर सफाई देते हुए कहा कि "मुझे याद नहीं, एक्चुअली हमारी हर फ्लाइट में लड़ाई होती है, इट्स अ हेल्थी फाइट, वी फाइट फॉर वर्क, वी फाइट फॉर गुड वर्क।" साथ ही बताते चलें कि ये पहली बार नहीं जब दोनों के बीच लड़ाई की खबरे आईं हैं।
पहले भी कई बार इन दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आती रही हैंं। खैर देखने वाली बात ये है कि दोनों के बीच इस बार मामला क्या मोड़ लेता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ये लड़ाई अब इस मोड़ पर आ गई है कि सुनील ग्रोवर ने फैसला लिया है कि वो इस शो को छोड़ देंगे। सुनील ग्रोवर शो का सबसे पसंदीदा चेहरा बन गए हैं। ऐसे में यदि वो इस शो के छोड़ते हैं तो कपिल शर्मा के शो की लोकप्रियता पर गहरा असर पड़ेगा। शो में सुनील ग्रोवर डॉ मशहूर गुलाटी की भूमिका निभाते है।
ये चेहरा कपिल शर्मा से भी ज्यादा लोकप्रिय बना हुआ है। कपिल शर्मा और सुनिल ग्रोवर पहले काफी अच्छे दोस्त थे, लेकिन प्रेफेशनल चीजों के चलते दोनों का रिश्ता इस मोड़ पर आ पहुंचा।
बता दें एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए पूरी टीम आस्ट्रेलिया जा रही थी। इसी दैरान शराब के नशे में कपिल शर्मा ने सुनील के साथ मारपीट की और उन्हें खूब बुरा भला कहा। सुनील स्थिति को समझ नही पाए।