फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठालाल का दोस्त बाघा बना चोर, ऐसे तोड़ी दोस्ती

Fri, 01 Jun 2018 08:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tarak mehta
विज्ञापन
सुनने में ये बड़ा अटपटा लग रहा है पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का विश्वासपात्र बाघा चोरी पर उतर आया है। इस कहानी की शुरुआत एक दिन सुबह-सुबह हुई जब जेठालाल चाय बना रहे थे और उनको बाघा का फोन आया। उसके बुलाने पर जेठालाल गाडा इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम पर पहुंचते हैं और वहां पर बाघा उनसे पांच लाख रुपये उधार मांगता है। जब जेठालाल इतने पैसे मांगने का कारण पूछता है तब बाघा ये कहकर टाल देता है कि उसके बॉस को उस पर विश्वास होना चाहिए। बिना कारण जाने जेठालाल पैसा देने से मना कर देता है। तब बाघा सही या गलत किसी भी तरह से पैसे का इंतजाम करने की बात करता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शाम को जब जेठालाल अपनी दुकान पर आता है तो उसमें ताला लगा देख कर परेशान हो जाता है और अपने पड़ोसियों से पूछता है कि बाघा कहां है? तब एक पड़ोसी बताता है कि उसने बाघा को एक ट्रक में कार्टन डाल कर कहीं ले जाते देखा था। घबरा कर जेठालाल ताला तोड़कर दुकान में घुसता है तो उसे न केवल दुकान पूरी खाली मिलती है बल्कि उसका सेफ भी खाली होता है। सुबह बाघा के साथ हुई बातचीत याद आते ही जेठालाल बहुत परेशान हो जाता है। क्या जेठालाल का विश्वासपात्र बाघा चोरी पर उतर आया है। अब देखना है आगे क्या होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें