फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 महीने बाद दुबई जेल से रिहा हुईं इस एक्टर की पत्नी, हो गई थी ऐसी हालत

Thu, 17 May 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी के मशहूर एक्टर अमित टंडन की पत्नी रूबी टंडन आखिरकार दुबई की जेल से बाहर आ गई हैं। स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक रूबी जेल से बाहर आ चुकी हैं। उन्हें बस अब कुछ कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करना है। 10 महीने बाद जेल से बाहर आकर वह अपनी 7 साल की बेटी से मिल पाई हैं। सूत्रों क मानें तो अमित टंडन और उनकी बेटी फिलहाल दुबई में ही हैं।

विज्ञापन


खबर है कि एक्टर अमित टंडन पत्नी से मिलने अक्सर दुबई की जेल में जाया करते थे। अमित ने पत्नी को जेल से बाहर निकालने की पूरी कोशिश की और आखिरकार वह सफल हुए।

विज्ञापन

वहीं एक्ट्रेस मौनी रॉय भी रूबी से दुबई जेल में मिलने गई थीं। सूत्रों के अनुसार रूबी और मौनी में काफी अच्छी दोस्ती है। गौरतलब है कि दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) ने रूबी पर सरकारी अधिकारियों को धमकाने और उनसे बदतमीजी करने का आरोप लगाया था। रूबी एक डर्मेटॉलजिस्ट हैं। अमित टंडन और रूबी की शादी साल 2007 में हुई थी। दोनों की 7 साल की एक बेटी भी है। रूबी के जेल जाने से पहले दोनों के अलग होने की भी खबरें आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें