जेनिफर विंगेट आजकल टीवी पर छाई हुई हैं। 'बेहद' सीरियल में उनका निभाया किरदार 'माया' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। नेगेटिव होने के बावजूद इस किरदार के लाखों में फैंस हैं।
हाल ही में जेनिफर की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि ये सीरियल में उनका अगला लुक हो सकता है। सीरियल में 5 साल का लीप आने वाला है और हो सकता है कि ये लीप के बाद का लुक हो। जेनिफर के सीरियल में कई लुक सामने आ चुके हैं और सभी खूब पसंद किए गए हैं।
पढ़ें: 'साइको माया' से आगे निकलीं 'इशि मां', जानें क्या है मामला?
'बेहद' की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सीरियल बंद होने वाला था लेकिन पब्लिक डिमांट पर मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा दिया। अब इसका आखिरी एपिसोड सितंबर की बजाए अक्टूबर मे ऑन-एयर होगा।
Do something every single day that brings you closer to your dreams... . #beyhadh #jenniferwinget #beautiful #gorgeous #respect #fan #i_just_love_to_click_ur_pics_mam @jenniferwinget1 🙏
A post shared by $!k@Ñd€® $!ñgH ® (@sikandersingh7) on Aug 25, 2017 at 12:10pm PDT
जेनिफर जल्द ही हर्षद चोपड़ा के साथ एक रोमांटिक सीरियल 'अधूरा अलविदा' में नजर आएंगी। शो अक्टूबर से ऑन-एयर हो सकता है। खबरें हैं कि इस सीरियल में जेनिफर एक विधवा का रोल निभाएंगी। उनकी बेरंग जिंदगी को बदलने के लिए हर्षद आएंगे। सीरियल की कहानी काफी हद तक राजेश खन्ना और आशा पारेख की फिल्म 'कटी पतंग' से मिलती-जुलती होगी।