भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के इतिहास के सबसे सफल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 11वां सीजन आने वाला है। सलमान खान इस शो की होस्टिंग करते हैं। अब इस शो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक इस बार 'बिग बॉस' का घर इतना बड़ा होगा, जितना बड़ा किसी भी सीजन में नहीं था।
'बिग बॉस 11' को एक बड़े मेंशन में सूट किया जाएगा। साथ बी शो के मेकर और भी बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं, ताकि इस रियलिटी शो में रोमांच का तड़का लगता रहे। दरअसल, शो के मेकर इस शो में एक अंडरग्राउंड जेल भी दिखाएंगे। इस जेल के बारे में शो के प्रीमियर पर ही आम लोग जान पाएंगे।
मौनी रॉय नहीं होंगी 'बिग बॉस 11' का हिस्सा, कहीं यह वजह तो नहीं ?
'बिग बॉस 11' का प्रोमो जारी हो चुका है। इसके प्रतिभागियों के नाम भी लगभग फाइनल ही लग रहे हैं. हालांकि पूरी लिस्ट अबतक सामने नहीं आई है।
वैसे, 'बिग बॉस' शो हमेशा से सबसे ज्यादा चर्चा बटोरता रहा है। मौजूदा समय में 'बिग बॉग तमिल' और 'बिग बॉस तेलुगु' चल रहे हैं। इन्हें क्रमश: कमल हासन और एनटीआर जूनियन होस्ट कर रहे हैं।