फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: सेल्फी लेते हुए जैस्मिन भसीन को फैन ने किया 'KISS', देखिए वीडियो

Fri, 13 Aug 2021 05:42 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 14 से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री जैस्मिन भसीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी एक प्रशंसक उनकी 'किस' लेते हुए दिख रही है।
विज्ञापन
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 14 से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री जैस्मिन भसीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी एक प्रशंसक उनकी 'किस' लेते हुए दिख रही है। फैन के इस सरप्राइज चुंबन पर जैस्मिन भसीन की प्रतिक्रिया देखने लायक है। दरअसल, जैस्मिन भसीन जब पैपराजी के लिए तस्वीर खिंचवा रही थीं, तभी उनकी एक फैन उनके पास आती है और सेल्फी लेने के साथ ही उनका चुंबन भी ले लेती है।

विज्ञापन


इस वीडियो को वायरल भयानी नाम के एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जब जैस्मिन भसीन अस्पताल के बहार स्पॉट होती हैं, तभी उनकी एक फैन सेल्फी खिंचवाने के लिए उनके पास आती है, जैस्मिन अपना मास्क नीचे करती हैं, तभी उनकी फैन उनकी किस ले लेती हैं और चली जाती हैं। इस वीडियो पर जैस्मिन के प्रशंसकों के मजेदार टिप्पणिया भी आ रही हैं। एक यूजर ने जैस्मिन भसीन की चुंबन लेने वाली फैन को किस्मत वाली बताया, तो दूसरे यूजर ने लिखा कि इस चुंबन से उनको ईष्या पैदा हो रही है।



वैसे भी जैस्मिन भसीन की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रहती है। उनका ग्लैमरस लुक और शानदार वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। जैस्मिन टेलीविजन जगत की जानी मानी अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद जैस्मिन ने कई साउथ की फिल्मों में काम किया। साल 2015 में जैस्मिन भसीन को सीरियल 'टशन-ए-इश्क' से सबसे बड़ा ब्रेक मिला। इस सीरियल में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। शो में उन्हें काफी पसंद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें