फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jannat Zubair: 40 लाख फॉलोअर्स के साथ फोर्ब्स अंडर 30 की लिस्ट में शामिल हुईं जन्नत जुबैर, पोस्ट शेयर कर जताई खुशी

Thu, 10 Feb 2022 02:19 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

छोटी सी उम्र में ही फैन फॉलोइंग के मामले में जन्नत कई बड़े-बड़े कलाकारों को टक्कर देती नजर आती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी साझा की है।

विज्ञापन
जन्नत जुबैर रहमानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी अभिनेत्री जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार अपनी वीडियोज और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। यही वजह है कि वह सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। छोटी सी उम्र में ही फैन फॉलोइंग के मामले में जन्नत कई बड़े-बड़े कलाकारों को टक्कर देती नजर आती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी साझा की है।

 

दरअसल, जन्नत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि इंस्टाग्राम पर 40 मिलियन फॉलोअर्स होने पर उन्हें फोर्ब्स की अंडर 30 लिस्ट में जगह मिली है। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद जन्नत की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस उपलब्धि को अभिनेत्री अलग ही ढंग में सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

Jannat Zubair - फोटो : social media

इंटरनेट पर 40 मिलियन की फैन फॉलोइंग के साथ ही जन्नत की अंडर 30 फेमस फेस की लिस्ट में जगह बना ली है। इस बारे में फैंस को जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी साझा की है।

जन्नत जुबैर रहमानी - फोटो : Instagram

इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर की है। इस तस्वीर के साथ जन्नत में कैप्शन में लिखा, यह मेरी किशोरावस्था की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होना चाहिए। अभिनेत्री के फैंस उनके इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Jannat Zubair Rahmani - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो जन्नत जुबैर तू आशिकी, फुलवा, हिचकी जैसे शो और लव का दी एंड जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 20 वर्षीय जन्नत जुबैर ने कलर्स टीवी के सीरियल फुलवा से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। आखिरी बार वह म्यूजिक वीडियो वल्ला- वल्ला में नजर आई थीं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें