फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jai Kumar Nair: मुश्किलों में 'डांस इंडिया डांस' सीजन एक के फाइनलिस्ट, महिला ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मामला

Wed, 10 Jul 2024 01:12 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' सीजन एक के फाइनलिस्ट जय कुमार नायर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। नायर पर एक महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन
जय कुमार नायर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' सीजन एक के फाइनलिस्ट जय कुमार नायर मुश्किलों में फंसते नजर आए हैं। मुंबई पुलिस ने नायर के खिलाफ क्रिप्टोकरेंसी पर उच्च रिटर्न के बहाने एक महिला से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में शिकायत दीप्ति असीजा ने दर्ज कराई थी, जो नकली आभूषणों का कारोबार करती हैं।

विज्ञापन


Longlegs Review: ‘लॉन्गलेग्स’ कातिल को पकड़ने निकले कानून के लंबे हाथ, निकोलस केज कमाल, मायका का मायाजाल

जय कुमार नायर पर महिला का आरोप 

असीजा अपने एक कॉमन फ्रेंड के जरिए नायर के संपर्क में आईं। नवंबर 2022 में असीजा ने उन्हें छह लाख रुपये और फिर दो बार में कुल 14 लाख रुपये दिए। उन्होंने कहा, 'नायर ने उन्हें उनके निवेश पर अच्छा रिटर्न देने का आश्वासन दिया था।' हालांकि, उन्होंने असीजा को केवल शुरुआती 11 महीनों के लिए मासिक रिटर्न का भुगतान किया। वहीं, दिसंबर 2023 से उन्होंने पैसा देना बंद कर दिया। 

Doug Sheehan Death: एमी नामांकित टेलीविजन अभिनेता डग शीहान का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नायर ने आरोपों को ठहराया बेबुनियाद

असीजा ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि इस साल जनवरी में नायर ने उन्हें दो बार में 10 हजार रुपये दिए और जब वह पुलिस के पास गईं तो उन्होंने 10 हजार रुपये और दिए। असीजा ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि नायर को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की जांच जारी है। संपर्क करने पर नायर ने कहा कि उनके खिलाफ आरोप झूठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


Mahesh Babu Coach: इस शख्स ने शुरू की महेश बाबू की स्पेशल कोचिंग, प्रभास, जूनियर एनटीआर और रामचरण के रहे गुरु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें