सोनी टीवी के बहुचर्चित शो 'इंडियन आइडल 13' इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। शो में देश के कोने-कोने से आए सिंगर्स ने हिस्सा लिया है, जो अपनी गायकी से लोगों को अपना फैन बना रहे हैं। शो में इस बार 'लीडिंग लेडीज स्पेशल' एपिसोड चल रहा है, जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तनुजा गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं। उन्होंने अपनी मौजूदगी से शो में समा बांध दिया। वह शो के दौरान मनोरंजन इंडस्ट्री में अपने समय के यादगार क्षणों को जनता के साथ शेयर करती नजर आईं।