'बिग बॉस' का 16वां सीजन भरपूर ट्विस्ट एंड टर्न के बीच बीत रहा है, जिसमें भरपूर लड़ाई-झगड़े के साथ खूब सारी मस्ती और मजाक भी देखने को मिल रहा है। शो का अपकमिंग एपिसोड भी काफी मजेदार होने वाला है, जिसकी एक झलक मेकर्स ने लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो शेयर कर दिखा दी है। प्रोमो में घर के सदस्यों पर दर्शकों के तीखे सवालों का हमला हो रहा है।
हाल ही में मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है और जैसा कि हर बार होता है इस बार भी प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को शो के लिए बढ़ा दी है। इस सीजन में जनता को हर संडे कंटेस्टेंट्स से अपने मन की बात कहने का मौका दिया जा रहा है और इस बार जनता के सवालों की बौछार निमरत पर हुई। लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि निमरत से सवाल किया जाता है कि आप बोलती हैं कि मैं अकेले खेल रही हूं लेकिन आपको टास्क के दौरान फिर ग्रुप की जरूरत पड़ती है।
इस सवाल पर जहां एक तरफ सभी कंटेस्टेंट्स तालियां बजाते हैं, दूसरी तरफ निमरत के एक्सप्रेशन बदल जाते हैं। निमरत इस सवाल का जवाब देने की कोशिश करती हैं लेकिन वह ठीक से कुछ बोल नहीं पातीं। दूसरी तरफ शिव ठाकरे कहते हैं कि अगर ग्रुप है तो इसे स्वीकार करें। वहीं, प्रियंका कहती हुई नजर आ रही हैं कि सबको लगता है की ग्रुप है, बस ग्रुप वालों को नहीं लगता की ग्रुप है। निमरत इस पर कहती हैं की इस मुद्दे पर वह अब और सफाई नहीं दे सकती हैं।
प्रोमो में साफ पता चलता है की रविवार का एपिसोड काफी सारे धमाकों से भरपूर होने वाला है, जिसमें प्रियंका और निमरत को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है। जनता के वार का कैसे सामना करते है कंटेस्टेंट्स... यह तो शो के टेलिकास्ट होने के पर ही पता चलेगा।