आदित्य नारायण और शनमुख प्रिया
- फोटो : sonytvofficial/instagram
यूजर्स ने उनपर प्रियंका के इस गाने को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि इंडियन आइडल वालों, कृपया शनमुख को बाहर निकाल दें। वो हर गाने को बहुत ही बुरा बना देती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने तो सनमुख की जगह इंडियन आइडल के जजों पर ही सारा दोष मढ़ दिया। उन्होंने कहा कि जब नेहा कक्कड़ जैसे जज हैं, जो खुद गाने के नाम पर चिल्लाते हैं तो फिर कंटेस्टेंट्स को क्या ही दोष दें। शो के सारे जज ऐसे हैं जिनके गाने लोग खुद ना पसंद करते, ऐसे में कंटेस्टेंट्स से अच्छे गाने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
वहीं, बीते हफ्ते शो के होस्ट आदित्य नारायण खुलकर शनमुख के बचाव में उतर गए। आदित्य ने कहा कि क्या आप रोज एक ही खाना खा सकते हैं? दाल, चावल, सब्जी के साथ हफ्ते में एक दिन बिरयानी न होने से बोरियत आ जाती है। वैसे ही नॉर्मल गानों के साथ जरूरी है तड़का गाने और उन्हें गाने वाली तड़का आवाजें। ये हमारी किस्मत है कि ऐसी एक अलग आवाज इस बार लेकर आई है एक अजूबी।