फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिन में ही बिग बॉस से बाहर होंगे इमाम

Tue, 20 Nov 2012 02:10 PM IST
अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी शनिवार को बिग बॉस के पड़ोसी नंबर 1 यानी मड हाऊस के सदस्य इमाम सिद्की को आज बिग बॉस गेम से बाहर निकाल दिया जाएगा। दरअसल, कल रात के एपीसोड में इमाम बिग बॉस के घर में अपने आने के एक्साइटमेंट को बयान कर रहे थे कि वे बेहद खुश हैं और दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाले हैं।
विज्ञापन


रात को डिनर के वक्त इमाम अचानक आश्का, निरहुआ को बोलने लगे कि मैं आप लोगों को यहां झेल रहा हूं। इस पर आश्का का कहना था कि हम सिर्फ आपके साथ रह रहे हैं। इसी बात को लेकर आश्का और इमाम के बीच बहस तेज हो गई और दोनों के बीच मन-मुटाव हो गया।

इसके बाद भी इमाम उल्टी-सीधी हरकतें करते रहे। कभी शेर का मास्क पहनकर आश्का और निरहुआ को डराते रहे। तो कभी कंफेशन रूम में खुद से ही बात करने लगे और ये जता रहे कि वो बिग बॉस से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनका बार-बार यही कहना था कि वे सिर्फ गेम खेल रहे हैं और सबका मनोरंजन कर रहे है, इस पर आश्का ने कई बार आपत्ति भी जताई। लेकिन इमाम नहीं मानें और स्किन टाइट सूट पहनकर पागलों वाली हरकतें करने लगे। जिससे नाराज होकर आश्का और निरहुआ कंफेशन रूम में इसकी शिकायत करने पहुंचे ही थे कि इमाम ने उन्हें कंफेशन रूम का दरवाजा बंद करने नहीं दिया।

इतने पर भी इमाम को तसल्ली नहीं थीं तो आश्का के कमरे से बाहर जाते ही इमाम ने छुपम-छुपाई का खेल अकेले खेलना शुरू कर दिया और आश्का का सामान छिपा दिया जिससे आश्का काफी भड़क गई और गुस्से में इमाम को बोल दिया कि, 'जितनी बार अल्लाह-अल्लाह नहीं बोला, उतना इट्स ए गेम बोल रहे हैं।'

इमाम को ये बात अच्छी नहीं लगी और कहने लगे कि आश्का मेरे इमान को ठेस पहुंचा रही हैं। इमाम बिग बॉस से जिद करने लगे कि आश्का जब तक मुझसे माफी नहीं मांगेगी मैं बाहर ही सोउंगा। इसके कुछ देर बाद ही इमाम जोर-जोर से रोने लगे और घर का सामान तोड़ने लगे और कहने लगे कि मुझे इस घर में नहीं रहना। यहां तक की आश्का के माफी मांगने और बिग बॉस के कई बार बुलाने के बाद भी इमाम कंफेशन रूम में नहीं गए। थक-हारकर बिग बॉस की टीम इमाम को जबरन घर में लेने पहुंची तो इमाम ने तमाशा किया और कहने लगे कि यदि मुझे घर से अभी इसी वक्त बेघर नहीं किया तो मैं न्यूड हो जाउंगा।
विज्ञापन


इस पूरे सीन के बाद कल रात में ही उनके बुरे व्यवहार और महिला की इज्जत ना करने के कारण इमाम को बिग बॉस के घर से बेघर करने का निर्णय लिया गया है।

अब देखना होगा कि आज रात के एपीसोड में इमाम होंगे या नहीं या फिर क्या इमाम को अपनी गलती का अहसास होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें