साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने दर्शकों के बीच धमाल मचा दिया है तो वहीं इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु के आइटम नंबर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। ये गाना फैंस को इस कदर पसंद आया है कि इस पर लाखों की संख्या में रील्स बन गई हैं। खास बात ये है कि सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सामंथा के इस गाने पर रील बना रहे हैं, जिन्हें भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, अब इस गाने का क्रेज कॉमेडियन भारती सिंह पर भी चढ़ गया है। रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारती और शो के जज मिथुन चक्रवर्ती ने 'उ अंटावा' गाने को अलग ही अंदाज में रीक्रिएट किया है।