फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी: टाटा स्काई के दर्शकों की लाइफ अब होगी और भी झिंगालाला, नेटफ्लिक्स का साथ पाकर बना टाटा प्ले

Fri, 28 Jan 2022 10:32 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

डीटीएच कंपनी टाटा स्काई (Tata Sky) ने अपना नया नाम भी रख लिया है। अब इस डीटीएच स्ट्रीमिंग सर्विस को टाटा प्ले (Tata Play) के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
टाटा प्ले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में ओटीटी की रेस में तेजी से पिछड़ती जा रही अमेरिकी कंपनी नेटफ्लिक्स को भी टाटा का सहारा मिल गया है। जिस दिन एयर इंडिया की टाटा समूह में घर वापसी हुई, उसी दिन टाटा स्काई ने भी नेटफ्लिक्स को देश के घर घर तक पहुंचाने के लिए गोद ले लिया। इसी  के साथ डीटीएच कंपनी टाटा स्काई (Tata Sky) ने अपना नया नाम भी रख लिया है। अब इस डीटीएच स्ट्रीमिंग सर्विस को टाटा प्ले (Tata Play) के नाम से जाना जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा नेटफ्लिक्स को ये होगा कि जहां देश में अभी इंटरनेट नहीं पहुंच पाया है या जहां पर इंटरनेट की स्पीड कम है, वहां सैटेलाइट के जरिये लोग नेटफ्लिक्स देख सकेंगे। टाटा प्ले के साथ साझेदारी के बाद नेटफ्लिक्स के डाउनलोड बढ़ें न बढ़ें पर इसके कार्यक्रमों के प्ले मिनट्स जरूर बढ़ने वाले हैं।

 

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक नेटफ्लिक्स की ये सेवा टाटा टाटा प्ले एक नए ओटीटी कॉम्बो पैक के रूप में ला रहा है। टाटा का ओटीटी एग्रीगेटर बिंज के साथ पहले से करार है। और इस कॉम्बो में नेटफ्लिक्स, बिंज और टीवी चैनल्स सब एक साथ एक ही पैकेज में मिलेगा। बताया ये भी गया कि नेटफ्लिक्स की सर्विस टाटा स्काई के ग्राहक टाटाप्ले के नए सेट टॉप बॉक्स पर ही उठा सकेंगे। जिसे बिंज प्लस के नाम से बाजार में पहले ही उतारा जा चुका है। बिंज प्लस में अपना सेट टॉप बॉक्स अपग्रेड कराने के बाद ग्राहकों को और भी तमाम सहूलियतें अपने स्मार्ट टीवी पर मिल सकेंगी।

विज्ञापन

करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

टाटा प्ले ने अपनी इस नई सेवाओं के लिए सैफ अली खान, करीना कपूर, आर माधवन और प्रिया मणि को बतौर ब्रांड अंबेसडर साइन किया है। इन सितारों के टीवी कमर्शियल भी तैयार हो चुके हैं और टाटा प्ले की डिजिटल और टीवी कैंपेन का हिस्सा बन चुके हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें