टीवी की दुनिया की मशहूर जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वर्षों बाद पर्दे पर लौट रही है। हम बात कर रहे हैं हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान की। दोनों की सुपरहिट जोड़ी आठ साल के लंबे अंतराल के बाद छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। गौरी प्रधान और हितेन तेजवान आगामी शो 'पश्मीना' में एक साथ काम करते नजर आएंगे। फिलहाल शो की शूटिंग मुंबई में की जा रही है, लेकिन जल्द ही पूरी टीम शूट के लिए कश्मीर जाएगी।