बॉलीवुड संगीतकार, गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया हाल ही में रियलिटी शो सा रे गा मा लिटिल चैंप्स के सीजन 6 में जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसी शो के दौरान उन्होंने सबको चौंका दिया है। शो में 5 साल के कन्टेसटेंट को हिमेश रेशमिया ने एक स्पेशल गाने के लिए साइन कर लिया है। इस 5 साल के कन्टेसटेंट का नाम है जयेश कुमार और ये दिल्ली का रहने वाला है।
बता दें जयेश ने शो के दौरान एक ऐसी प्रफोर्मेंस दी थी, जिसमें उन्होनें हनुमान चालीसा सुनाई थी। जयेश की इसी परफोर्मेंस से प्रभावित हो कर हिमेश रेशमिया ने उन्हे एक स्पेशल गाने के लिए साइन कर लिया।
हिमेश रेशमिया ने बताया कि," मैं इस बच्चे की क्षमता से बहुत प्रभावित हुआ हूं, अगर जयेश के टैलेंट को सही दिशा मिल जाए तो, ये बच्चा जीवन की अकल्पनीय उंचाईयों को छू सकता है। हिमेश ने ये भी बताया कि "इस बच्चे को स्टेज पर हनुमान चालिसा गाते सुनकर मुझे ऐसा लगा कि ये बच्चा इंडस्ट्री का अगला बड़ा सिंगर होगा, यही वजह है कि मैने इसे साइन किया।"
बता दें ना इस बच्चे ने ना सिर्फ हिमेश रेशमिया बल्कि शो के बाकि जज नेहा कक्कड़ और जावेद अली को भी हनुमान चालिसा सुना कर चौंका दिया।
जयेश की मां ने बताया कि जयेश का दिमाग बहुत तेज है वो गानों को सिर्फ एक बार सुनकर उनके लिरिक्स याद कर लेता है। ये शो जी टीवी चैनल पर 25 फरवरी 2017 को शुरु हुआ था, हर उम्र के लोगों के बीच ये शो लोकप्रिय बना हुआ है।