अंकिता लोखंडे के पिता शशिकांत लोखंडे ने शनिवार (12 अगस्त) को निधन हो गया। वह कई महीनों से बीमार चल रहे थे। वह 68 वर्ष के थे। फिलहाल, उनकी मृत्यु का कारण अभी पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार 13 अगस्त को सुबह 11 बजे ओशिवारा श्मशान घाट में होगा। हालांकि, अंकिता या उनके पति विक्की जैन की ओर से निधन को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पार्थिव शरीर को टरफेस अपार्टमेंट में रखा गया है। बता दें कि अंकिता अपने पिता के बेहद करीब थीं। सोशल मीडिया वह अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरों और वीडियोज शेयर करती रहती थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो पिता के निधन से अंकिता गहरे सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। अंकिता का परिवार मध्य प्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखता है। उनके पिता पेशे से बैंकर थे। OMG 2: 'ओएमजी 2' को लेकर राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत की घोषणा, अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने पर देंगे 10 लाख
वर्क फ्रंट की बात करें तो अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। एकता कपूर ने अपने सीरियल पवित्र रिश्ता में उन्हें पहला मौका दिया था। इस शो से वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं। शो में अर्चना नाम के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। टीवी के अलावा अंकिता कई फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं। कंगना रणौत की फिल्म मणिकर्णिका में भी वह नजर आ चुकी हैं। Shershaah: फिल्म 'शेरशाह' की रिलीज को हुए दो साल पूरे, पोस्ट साझा कर सिद्धार्थ बोले- 'ये दिल मांगे मोर'