फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Kapil Sharma Net Worth: संघर्ष के दिनों में पीसीओ में काम करते थे कपिल शर्मा, आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 02 Apr 2022 09:02 AM IST

सार

'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कपिल शर्मा आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। जानिए वह कौन-कौन सी लग्जरी गाड़ियों में सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल शर्मा नेट वर्थ - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनका शो 'द कपिल शर्मा शो' इस समय घर-घर में लोकप्रिय है। हाल ही में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर भी कपिल शर्मा और उनका शो काफी चर्चा में था। दुनिया को हंसाने वाले कपिल का जन्म दो अप्रैल 1981 को अमृतसर में हुआ था। कल वह अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगे। 

साल 2007 से 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कपिल ने आज लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपिल शर्मा कितनी संपत्ति के मालिक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा अपने शो से अच्छी खासी कमाई करते हैं। वह एक शो के करीब 40 से 90 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। इस समय वह 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा के पास लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। वह मर्सडिज बेंज एस क्लास और मर्सडिज बेंज सी क्लास जैसी कार की सवारी करते हैं। इसके अलावा उनके पास एक करोड़ रुपये की वोल्वो एक्स90 भी है। उनके पास हाईबुसा बाइक है, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये के आसपास है। 

अमृतसर के रहने वाले कपिल शर्मा के पास पंजाब में एक लग्जरी फार्महाउस है, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये के आस-पास है। इसके अलावा उनके पास मुंबई में एक शानदार अपार्टमेंट भी है, जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है। कपिल शर्मा के पास खुद की एक वैनिटी वैन भी है। इस वैन में सभी सुविधाएं हैं। इसके लिए कपिल शर्मा ने करीब 5.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।  

टीवी शो के अलावा कपिल बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने 'किस-किस को प्यार करूं' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल  नहीं दिखा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next