फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram: देबीना का दाढ़ी-मूंछ वाला वीडियो शेयर करना पति गुरमीत को पड़ा भारी, हो गया ऐसा हाल कि रोते नजर आए एक्टर

Sun, 30 Jan 2022 02:44 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गुरमीत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने दाढ़ी-मूंछ वाले फिल्टर का यूज किया था, जिसकी वजह से देबीना के चेहरे पर बहुत सारे बाल और दाढ़ी-मूंछ उगी हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
gurmeet, debina - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी को उनके राम सीता के किरदार के लिए जाना जाता है, लेकिन इसी के साथ ये दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। गुरमीत और देबीना दोनों ही अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। कई बार दोनों एक दूसरे की फनी वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं लेकिन इस बार गुरमीत को देबीना की फनी वीडियो शेयर करना भारी पड़ गया। ये वीडियो देखने के बाद देबीना का पारा हाई हो गया और उन्होंने गुरमीत का ऐसा हाल किया कि एक्टर पत्नी की इस सजा की वजह से रोते दिखाई दिए।

 

विज्ञापन

debina - फोटो : insta
हाल ही में गुरमीत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने दाढ़ी-मूंछ वाले फिल्टर का यूज किया था, जिसकी वजह से देबीना के चेहरे पर बहुत सारे बाल और दाढ़ी-मूंछ उगी हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि इस वीडियो में गुरमीत भी नजर आ रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के साथ कई सेलिब्रिटीज ने भी गुरमीत को वॉर्निंग भी दी थी कि वो गुस्से का सामना करने के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन

gurmeet, - फोटो : insta
इस वीडियो को शेयर करते हुए गुरमीत ने सॉरी भी लिखा था,लेकिन देबीना को ये सॉरी रास नहीं आया और उन्होंने गुरमीत को सजा दे डाली। अब गुरमीत ने देबीना का एक और वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, पति शेर तो पत्नी सवा शेर। दरअसल इस वीडियो में गुरमीत के दोनों हाथ पैर बंधे हुए नजर आ रहे हैं और गुरमीत रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। सबसे पहले जब वीडियो शुरू होती है तो पहले देबीना दाढ़ी-मूंछ वाली वीडियो दिखाती हैं, इसके बाद उन्होंने अपने फोन का कैमरा घुमाया तो गुरमीत फर्श में लेटे नजर आते हैं और उनके हाथ पैर भी बंधे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें