शाहिर का ये नया गाना पंजाबी सॉन्ग है, जिसे भानु पंडित ने गाया है और सौरभ चंद्राकर ने प्रोड्यूस किया है। गाने को आत्मा म्यूजिक यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। एक्टर शाहिर शेख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर लिखा, यूट्यूब पर गाने के बारे में आप क्या सोचते हैं कमेंट सेक्शन में हमें बताएं। फैंस उनकी पोस्ट और गाने पर तारीफ करते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रिलीज होने के बाद अब तक इस गाने को एक लाख से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है।
shaheer shaikh new song taash ke patte
- फोटो : screen shot
इस नए गाने में एक्टर शाहिर शेख का लुक भी पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। फैंस को गाने के साथ शाहिर का लुक भी खूब पसंद आ रहा है। एक प्रशंसक ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'शाहिर आप बहुत हैंडसम लग रहे हो', तो वहीं दूसरे प्रशंसक ने लिखा, 'आपका न्यू लुक इसकी के साथ फायर वाले इमोजी भी पोस्ट किए'। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी उनके लुक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले शाहिर शेख का गाना 'बारिश बन जाना' दर्शकों को खूब पसंद आया था। इस गाने में उनके अपोजिट एक्ट्रेस हिना खान नजर आईं थी।