भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में वह रोती हुईं दिखाई दे रही हैं, जिसपर अब 'बिग बॉस' की विनर गौहर खान का रिएक्शन सामने आया है।
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर भारतीय पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। भारतीय महिला पहलवानों ने उनके पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। बुधवार को दिल्ली पुलिस और पहलवानों को बीच झड़प हो गई थी। इसके बाद विनेश फोगाट का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में वह रोती हुईं दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
गौहर ने जाहिर की प्रतिक्रिया
वहीं, इस वीडियो पर अब बिग बॉस की विनर गौहर खान का रिएक्शन सामने आया है। दरअसल, एक न्यूज एजेंसी ने उनका यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर रीट्वीट कर प्रतिक्रिया जाहिर की है। गौहर ने ट्वीट कर लिखा है, 'अगर इससे आपका दिल नहीं टूटता है, तो आप शायद बेजान हैं। इन एथलीटों ने इंटरनेशनल स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनके साथ मारपीट की जा रही है। यह बहुत दुख की बात है।