गौहर खान
- फोटो : Instagram
उन्होंने मनीष मल्होत्रा, नीता लुल्ला, रितु कुमार जैसे बड़े डिजाइनों के लिए रैंप वॉक किया। यहीं से गौहर की पहचान बढ़ती गई और वह मॉडलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गईं। गौहर ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म रॉकेट सिंह: द सेल्समैन से की थी। गौहर को फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में परदा परदा और इशकजादे में झल्ला वल्ला, छोकरा जवान में लाजवाब डांस करने के लिए याद किया जाता है। गौहर की जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया जब उन्होंने बिग बॉस 7 में हिस्सा लिया। शो के अंदर सबसे ग्लैमरस लेकिन नखरीली प्रतिभागी कहे जाने वाली गौहर के लिए यह सफर भी आसान नहीं रहा। शो में कई बार गौहर को शो के होस्ट सलमान खान से डांट डपट भी पड़ी तो कई बार बहस भी हुई।