भारती सिंह
- फोटो : Social Media
इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे अब तक 49 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर भारती सिंह के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में भारती सिंह कह रही हैं, मैं बता दूंगी कि किस हॉस्पिटल में एडमिट हूं। 50-50 हजार रुपये आप जो भी चैनल है, सबकी तरफ से डिलीवरी का खर्चा आना चाहिए, क्योंकि हम अपनी मर्जी से सभी को बताना चाहते थे, लेकिन आप लोगों ने खबरें छाप-छापकर सबको बता दिया। इससे हमारा सस्पेंस खराब हो गया।