फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बालिका वधू' से होगी गंगा की विदाई

Wed, 07 Aug 2013 11:48 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'बालिका वधू' धारावाहिक से जल्द ही गंगा यानि श्रिति झा को गुडबॉय किया जा सकता है। टीवी गलियारों में चर्चा है कि शो की कहानी में इस प्रकार का बदलाव किया जा रहा है जिससे इस किरदार की धारावाहिक में कोई जरूरत न रह जाए।
विज्ञापन


गॉसिप पर विश्वास करें तो जग्या और उसके परिवार पर गंगा के पति द्वारा बार-बार हमले का आरोप जग्या के परिवार वाले लगाएंगे। जिस कारण गंगा जग्या का घर छोड़कर चली जाएगी।

बाद में गंगा की मौत हो जाएगी। मरने से पहले गंगा अपने बेटे को जग्या के हवाले छोड़ जाएगी। वैसे यह शो के फैंस के लिए बुरी खबर है। क्योंकि प्रत्यूषा बनर्जी (पुरानी आनंदी) के शो छोड़ जाने के बाद गंगा का किरदार शो में डाला गया था।
विज्ञापन


जिसे दर्शकों का प्यार भी मिला। और अब जब दर्शक जग्या और गंगा की शादी देखना चाहते थे गंगा के किरदार को समाप्त किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो शो में नया ट्विस्ट लाने के लिए क्रिऐटिव टीम ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें