टीवी कलाकार पुनीत सचदेव इन दिनों अपनी अच्छी छवि बनाने में लगे हैं। पुनीत ने अब तक अधिकांश धारावाहिकों में नकारात्मक किरदार निभाया है। वह अपनी नकारात्मक छवि से बाहर निकलना चाहते हैं।
पुनीत ने बताया, "यहां पर आपको तुरंत ही किसी छवि में बांध दिया जाता है। यही रिवाज हैं। मुझे अभी किरदारों के प्रस्ताव आ रहे हैं, पर अब मैं एक ही तरह के किरदार नहीं करना चाहता।"
पुनीत धारावाहिक 'कसौटी जिन्दगी की', 'सपना बाबुल का-बिदाई' और 'भाभी' में नकारात्मक किरदार निभा आ चुके हैं। वह कहते हैं, "बहुत बार अपने किरदार से संतुष्ट नहीं होने के बावजूद मैंने पूरे विश्वास से ऐसे किरदार निभाए हैं।"
फिलहाल पुनीत किसी सकारात्मक या हास्य किरदार के प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं। वह कहते हैं कि भाग्य की बात है जिसे जब होना होता है तब ही होता है।