फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता चाहती थी टीवी पर 'कूल मॉम' लगे मोना

Mon, 17 Dec 2012 10:43 AM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
एकता कपूर के टीवी धारावाहिकों में भविष्य की कहानी में उम्रदराज मां को अमूमन चश्मा पहने और सामने के सफेद बालों के साथ दिखाया जाता है, लेकिन धारावाहिक 'क्या हुआ तेरा वादा' में अभिनेत्री मोना सिंह को समकालीन आधुनिक रूप मे दिखाकर एकता ने अपनी स्वयं की धारणा तोड़ दी।
विज्ञापन


धारावाहिक में फिलहाल 10 साल पहले की कहानी दिखायी जा रही है। इससे पहले मोना को पारंपरिक सूट सलवार और साड़ियों में दिखाया जा रहा था जबकि कहानी के भविष्य में जाने पर मोना कुर्ती और पैंट में नजर आ रही हैं।

धारावाहिक में मोना अकेले तीन बच्चों की परवरिश करने वाली साहसी महिला के किरदार में हैं। उन्होंने बताया, "एकता ने सोच समझ के यह फैसला किया है। वह एक आधुनिक मां की छवि पेश करना चाहती थी। इसके लिए जरूरी था कि मैं 'कूल मॉम' लगूं।"
विज्ञापन


धारावाहिक का प्रसारण सोनी चैनल पर किया जा रहा है। उम्मीद है कि 'क्या हुआ तेरा वादा' मोना के लिए 'जस्सी जैसी कोई नहीं' की जस्सी के किरदार से बाहर आने में मद्दगार साबित होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें