टीवी अभिनेत्री दीपिका सैमसन को अपने को-स्टार शोएब इब्राहिम का डब्बा पैक करना बहुत अच्छा लगता है। आपने अकसर देखा होगा कि महिलाओं को अपने पार्टनर का डब्बा पैक करना बहुत अच्छा लगता है।
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में 500 एपीसोड पूरे कर चुका कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में सिमर का किरदार निभा रही दीपिका के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।
दरअसल, दीपिका अपने को-स्टार शोएब के पडो़स में ही रहती है। शोएब अकेला रहता है तो ऐसे में दीपिका शोएब के लिए ब्रेकफास्ट और लंच बनाकर ले आती है।
वैसे भी पुरूषों का दिल जीतने के लिए खाने से बेहतर उपाय और क्या हो सकता है। हालांकि कुछ समय पहले ही दीपिका अपने हस्बेंड से अलग हुई है लेकिन अभी दीपिका ने तलाक फाइल नहीं किया है।
अब देखना होगा कि शोएब को लंच के बहाने दीपिका अपने दिल की बात बता पाती है नहीं।